फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में किनाना गांव के सीआपीएफ जवान का बीमारी के चलते निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

नवीन दलाल Updated Sat, 05 Jul 2025 12:39 PM IST

जुलाना क्षेत्र के गांव किनाना के सीआरपीएफ जवान 32 वर्षीय मुकेश राणा का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार किनाना गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुकेश राणा चंडीगढ़ में तैनात थे। उनके परिवार में दो लड़के हैं। उनकी पत्नी अंबाला में डाक विभाग मे र्क्लक के पद पर कार्यरत हैं। मुकेश ने 8 साल पहले सीआरपीएफ की नौकरी ज्वाइन की थी। एक माह पहले मुकेश गंभीर रूप से बीमार हो गया। शुक्रवार देर सांय चंडीगढ़ के अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुकेश के निधन से किनाना गांव में मातम छा गया। शनिवार को किनाना गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने मुकेश को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में डीएसपी जितेंद्र राणा, चौंकी इंचार्ज राजेश कुमारी, सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें