फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के जुलाना में एनएच 352 पर घटिया सामग्री से नाले का निर्माण, विधायक विनेश फोगाट ने रुकवाया काम

जुलाना में एनएच 352 पर चल रहे नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। जुलाना हलके के दौरे पर निकली कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग देखा तो तुरंत काम रुकवा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अभियंता राजकुमार नैन से बात की और मामले की गंभीरता को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। विनेश फोगाट ने कहा कि नाले के निर्माण में थर्ड क्वालिटी का सामान इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने बताया कि नाले में सरिया का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है और जो ईंटें लगाई जा रही हैं, वे भी खराब गुणवत्ता की हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाले का निर्माण शहर की पूरी निकासी के लिए किया जा रहा है, लेकिन इस स्तर की घटिया सामग्री से बना नाला एक साल भी नहीं टिक पाएगा। अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया और कहा कि वे खुद मौके का मुआयना करेंगे। इस पर विधायक फोगाट ने कहा कि जब तक आप मौके पर पहुंचेंगे, तब तक सारा घटिया सामान सीमेंट से ढक दिया जाएगा। उन्होंने तुरंत काम रुकवाने और सैंपल मंगवाने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि वे खुद सैंपल की जांच करवा कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें