सीएम फ्लाइंग ने पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में बीज और कीटनाशक दवा विक्रेताओं की चार दुकानों पर छापामारी की। दो दुकानों के पूरे कागजात नहीं मिले, जिससे उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। यह कार्रवाई एसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। इस टीम में नरेंद्रपाल क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर, सुशील एसडीओ एग्रीकल्चर सफीदों शामिल रहे। सीएम फ्लाइंग ने पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी स्थित देशवाल पेस्टिसाइड्स, अत्री बीज भंडार धड़ौली रोड, देव देशवाल पेस्टिसाइड्स भागखेड़ा और सूरज पेस्टिसाइड्स शॉप पिल्लूखेड़ा मंडी में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों के अनुसार उनके पास इस प्रकार की सूचनाएं आ रही थी कि इन दुकानों पर बीज और कीटनाशक काफी घटिया क्वालिटी का बिक रहा है और इसी आधार पर यहां पर रेड की गई। छापेमारी के दौरान देशवाल पेस्टिसाइड्स और देव देशवाल पेस्टिसाइड्स के मालिक पूरे कागजात नहीं दिखा पाए। इसलिए उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।