फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के उचाना के कन्या स्कूल में सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण

नवीन दलाल Updated Fri, 16 May 2025 12:24 PM IST

आपातकालीन स्थिति में बचाव के लिए छात्रों को दी जानकारी संवाद न्यूज़ एजेंसी जींद अग्निशमन विभाग ने बताए सुरक्षा के तरीके उचाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए तैयार करना था। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश ने बताया कि सरकार द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण बच्चों और ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति से निपटने में सक्षम बनाएगा। उचाना फायर स्टेशन के डीओ विनोद कुमार ने आग से बचाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि आग तीन प्रकार की होती है - साधारण आग, इलेक्ट्रिक आग और तेल से लगी आग। प्रत्येक प्रकार की आग से निपटने के लिए अलग-अलग उपकरणों की आवश्यकता होती है। छात्राओं को आपातकालीन नंबर 112 के बारे में भी जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है। भारत-पाक तनाव के मद्देनजर भी आपातकालीन तैयारियों पर चर्चा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें