फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: दंपती के घर 19 साल बाद हुआ बेटी का जन्म, परिवार ने जमकर मनाया जश्न

शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 02:35 PM IST

19 साल औलाद के लिए तरसने के बाद कालीरामन खाप के उप-प्रधान सुरेंद्र के घर बेटी के जन्म हुआ जिसकी खुशी में उन्होंने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूरे गांव के साथ सभी खापों को न्योता दिया गया। भूमि रखा बेटी का नाम सुरेंद्र ने बताया कि उनकी शादी को 19 साल हो गए हैं। उनकी खुद की कोई संतान नहीं थी। पांच साल पहले भाई के बेटे को गोद लिया था लेकिन अब हमारे घर में लक्ष्मी आई है। बेटी के जन्म से बहुत खुशी है। उन्होंने कहा मैं बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं समझता। बेटी का नाम भूमि रखा है। 21 गांवों को दिया न्योता बेटी के जन्म पर दंपती ने आयोजित कार्यक्रम में थुआ तपा के 21 गांवों को न्योता दिया है।इसके अलावा प्रदेश की सभी खापों को भी निमंत्रण दिया गया। उन्होंने कहा बेटी के जन्म पर भी बेटे की तरह कार्यक्रम करना चाहिए। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि सुरेंद्र ने बेटी के जन्म पर जो कार्यक्रम किया है। उसका संदेश पूरे समाज में जाएगा। बेटी के जन्म पर आस-पास के गांव में कभी इस तरह का कार्यक्रम नहीं देखा था। लोगों को रूढीवादी सोच को दूर करते हुए परिवार में बेटी होने पर खुशी मनाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें