खाटू श्याम मंदिर अलेवा से एक युवक रुपये और एलईडी चोरी कर ले गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी गांव के ही अजय के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामाला दर्ज कर लिया है। अलेवा निवासी दयानंद ने पुलिस एफआईआर में बताया कि सात सितंबर की रात को खाटू श्याम मंदिर में चोरी हो गई। मंदिर से पूजा की थाली में रखे 300-400 रुपये और 32 इंच की एलईडी चोरी हुई मिली। जब ग्रामीणों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी चैक किए तो उसमें गांव का ही युवक अजय नजर आया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।