फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने बुजुर्ग को किया घायल ,घटना CCTV में कैद

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। रोहतक रोड स्थित संस्कार भारती गली में गली से गुजर रहे 82 वर्षीय बलबीर पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो या, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को बुजुर्ग बलबीर गली में घूम रहा था। इस दौरान सांड आया और उसने हमला कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बुजुर्ग को उनके चंबुल से छुड़ाया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि सफेद कुर्ता-पायजामा पहने बुजुर्ग लाठी के सहारे गली में चल रहे थे। सामने गली में एक काला सांड खड़ा था। जैसे ही बुजुर्ग सांड के पास से गुजरा तो सांड भड़क गया और पलटकर बुजुर्ग पर हमला कर दिया। सांड की टक्कर से बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उठ नहीं पाए। बुजुर्ग को देख युवक दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसने बुजुर्ग को उठाया और संभाला। इसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घायल बुजुर्ग को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शहरवासी जसवीर लाठर का कहना है कि इलाके में आवारा सांडों का आतंक बढ़ गया है। यह सांड गली में पहले भी 2-3 लोगों पर हमला कर चुका है। गली के लोग डर के साए में हैं। बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से डरते हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोग नगर परिषद को शिकायत देंगे। उनकी मांग है कि सांड को पकड़कर गोशाला भेजा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें