फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न, ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ बांटी मिठाइयां

आज घोषित हुए चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की सफलता के बाद जींद जिला मुख्यालय पर उत्सव का माहौल रहा। जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली सफलताएं कार्यकर्ताओं के मनोबल को सातवें आसमान पर ले गई हैं। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यों में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। पंजाब के परिणामों और ईवीएम पर उठने वाले सवालों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का ईवीएम पर सवाल उठाना निराधार है। जनता अब जागरूक हो चुकी है और केवल उसी को चुनती है जो उनके हित में काम करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सकारात्मक ऊर्जा आगामी चुनावों में भी पार्टी को सफलता दिलाएगी। इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें