फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में किसानों के तंबू उखड़ते ही बॉर्डर पर हटने लगी बैरिकेडिंग

किसानों के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने 16 जनवरी की सुबह नरवाना और दाता सिंह वाला बॉर्डर पर नाके लगाकर बैरिकेडिंग कर दी थी। बॉर्डर के रास्ते बंद होने के कारण पिछले चार दिनों से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वाहनों को आसपास के गांवों की संकरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा था, जिससे ग्रामीणों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे किसानों ने दाता सिंह वाला बॉर्डर से अपने तंबू उखाड़ लिए। किसानों के हटते ही प्रशासन ने भी बॉर्डर पर लगाई गई बैरिकेडिंग और नाके हटाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद रास्ता खुलने की उम्मीद से वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन की ओर से यातायात को सामान्य करने के लिए बैरिकेडिंग हटाने का काम तेजी से किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें