अग्रोहा में सात अक्तूबर को वार्षिक मेला लगेगा। इसमें प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न जगहों से लोग शामिल होंगे। ये बात अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने वीरवार को एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मेले में महाब्रह्माॠषि श्री जगतगुरु कुमार स्वामी, राज्यसभा के पूर्व सासंद व जीटीवी के चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद्रा, हरियाणा के निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंजाब कैबिनेट मंत्री विरेन्द्र गोयल, हिसार की विधायिका सावित्री जिंदल, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अग्रवाल युवक-युवतियों की शादी के लिए खाने, ठहरने बैंड-बाजे व फेरे की व्यवस्था अग्रोहा धाम में निशुल्क की हुई है। अग्रोहा धाम में युवक-युवती की शादी करवाने के साथ-साथ डेढ़ लाख रुपये का सामान साथ दिया जाता है। अग्रोहा धाम में युवक-युवतियों की शादी के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बैंक्विट हॉल बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, स्कूल, धर्मशाला, गोशाला, मंदिर बनाने का काम किया जाएगा। केंद्र व प्रदेशों की सरकारों को सबसे ज्यादा टैक्स वैश्य समाज दे रहा है महाराजा अग्रसेन के नाम पर 30 करोड़ रुपये की लागत से अग्रोहा धाम में दो संग्रहालय बनाए गए हैं। इस अवसर पर अग्रोहा धाम के प्रदेश उप प्रधान महावीर कंप्यूटर, प्रदेश महासचिव राजकुमार गोयल, अग्रोहा धाम जींद जिला प्रधान ईश्वर गोयल, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश जिंदल, जिला महासचिव बीएस गर्ग,सचिव सुरेश गर्ग व वीपी गर्ग, जय कुमार गोयल, युवा प्रधान नीरज गोयल, बलराज गर्ग, सुमित सिंगला, मनोज काहनोरिया, प्रमोद जैन, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल मौजूद रहे।