फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बार काउंसिल चुनाव को लेकर एड सोनिया तंवर ने तेज किया प्रचार अभियान

Naveen Updated Sun, 08 Mar 2026 12:55 PM IST

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ बार काउंसिल के चुनाव को लेकर महिला सदस्य पद की उम्मीदवार एड सोनिया तंवर (रंगा) ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी टीम के साथ जींद का दौरा कर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान एड सोनिया तंवर जींद स्थित गुरु रविदास धर्मशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजेश पहलवान, उपप्रधान महेंद्र बिबियान और डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेंद्र कुमार वर्मा की उपस्थिति में गुरु रविदास के चित्र पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर बैलेट नंबर 95 पर प्रथम वरीयता वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे वकीलों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और अधिवक्ता सुरक्षा नियमों को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी। साथ ही नए और महिला वकीलों के हितों की आवाज भी मजबूती से उठाएंगी। इस मौके पर राजेश पहलवान और सुरेंद्र कुमार वर्मा ने भी एड सोनिया तंवर को चुनाव में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रचार के दौरान उनकी टीम के सदस्य एड रूबी बयान और एड श्विन ने भी अधिवक्ताओं को पम्पलेट वितरित किए। एड सोनिया तंवर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पहली बार बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं, इसलिए यह महिला सशक्तिकरण का बड़ा अवसर है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने वोट का सही इस्तेमाल कर उन्हें विजयी बनाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें