फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में 128 किलो 912 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने करसोला गांव के पास एक युवक को 128 किलो 912 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम जोशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में गांजा लेकर एक व्यक्ति जींद की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और जुलाना-जींद हाईवे पर गांव करसोला माइनर के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया और मुस्तैदी से घेराबंदी कर चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में चालक की पहचान करसोला निवासी प्रदीप रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली सीटों से 9 प्लास्टिक कट्टों में भरा गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल वजन 128 किलो 912 ग्राम पाया गया। बरामद गांजा और गाड़ी को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें