फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूमरखा के पास दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर हादसा, दो युवक घायल

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Dec 2025 10:34 PM IST

दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर गांव डूमरखा के समीप सोमवार रात करीब 8.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जींद की ओर से नरवाना की तरफ जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत के साथ बनी नाली में जा गिरी। बाइक पर दो युवक सवार थे, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बाइक बिजली बोर्ड डूमरखा रोड के पास पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलकर नाली में जा गिरी। हादसे के समय पीछे से आ रहे एक वाहन में सवार महिला और पुरुष ने दुर्घटना को देखा और तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं कुछ ही देर में एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस व एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों घायलों को नाली से बाहर निकाला गया और दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल नरवाना में भेज दिया। डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी कांस्टेबल भीम सिंह ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जींद की तरफ से नरवाना की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खेत के पास बनी नाली में गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना एक राहगीर द्वारा दी गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की उम्र करीब 25 से 27 वर्ष के बीच है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं और फिलहाल दोनों युवकों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भेज दिया है। अभी तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें