फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

नवीन दलाल Updated Tue, 17 Dec 2024 05:46 PM IST

दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर मंगलवार सुबह बरसोला स्टेशन के पास एक युवक इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान बरसोला निवासी 32 वर्षीय कपिल के तौर पर हुई है जोकि पिकअप ड्राइवर के तौर पर काम करता था। मंगलवार सुबह पौने 11 बजे बरसोला स्टेशन के पास नरवाना की तरफ से आ रही 12482 श्रीगंगानगर इंटरसिटी की चपेट में आ गया। इसकी सूचना तुरंत जीआरपी को दी गई। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने के बाद मृतक की पहचान बरसोला गांव निवासी कपिल के तौर पर हुई। परिजनों का कहना था कि कपिल मंगलवार सुबह बरसोला स्टेशन की तरफ आया था और ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जांच अधिकारी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें