राजकीय महाविद्यालय का 58वां पारितोषिक वितरण समारोह छह मई को और 55वां दीक्षांत समारोह सात मई को मनाया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक के अनुसार छह मई को आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सत्र 2023-24 के पास आउट छात्रों को उनकी उपलब्धियों के अनुसार सम्मानित किया जाएगा। सात मई को आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में यूजी कक्षाओं के सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24 और पीजी कक्षाओं के सत्र 2021-22 और 2022-23 पास आउट विद्यार्थी अपनी डिग्री हासिल करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान प्राचार्य ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों को सम्मानित करना व उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है।