बेरी गेट एरिया में पीने के पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। जाम लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा घर भेज दिया है। महिलाओं ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बेरी गेट के लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के कारण हर काम में परेशानी हो रही है। पीने के लिए कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक नुकसासन भी हो रहा हैं। जाम के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और दो बजे तक पानी आ जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। महिलाओं ने कहा कि उनके घर में कपड़े धोने, नहाने और बर्तन धोने तक का पानी नहीं है। वहीं महिलाओं की समस्या को देखते हुए विभाग की ओर से पानी का टैंकर भिजवाया लेकिन महिलाओं ने उससे पानी लेने से इनकार कर दिया। महिलाओं का कहना है कि टैंकर पर पानी लेने में आपस में झगड़े होते हैं। अगर समस्या दूर करनी है तो सप्लाई का पानी छोड़ें।