लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से उमस और तेज धूप से परेशान लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में मौसम खुशनुमा होने से लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रह सकता है। बारिश के आसार हैं।