ढाकला माइनर को टूटे हुए 24 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसे ठीक करने का काम शुरू नहीं किया गया है। रात भर पानी चलता रहा और खेतों में जलभराव हो गया। माइनर टूटने से आसपास के सात गांव के खेतों में जलभराव हो चुका है, जिसमें चंदौल, नीलाहेड़ी, मातनहेल सहित अन्य गांव शामिल हैं। ढाकला माइनर टूटने के कारण आसपास के गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीण कट्टों में मिट्टी भरकर टूटी माइनर को रोकने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई। इस संबंध में गांव मुंडाहेडा व कोंद्रावाली के लोग तथा सभी किसान कल एसडीएम से मिले और उन्हें समस्या के बारे में अवगत कराया था। किसानों ने बताया कि ऐसे ही माइनर का पानी आता रहा तो आसपास गांव को डूबो देगा।