पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में चल रहे सात विषय शिविर के चौथे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और एनएसएस के लक्ष्य गीत से की गई। कार्यक्रम में मुख्य पवन ने फर्स्ट एड सत्र के अंतर्गत स्वयं सेवकों को दुर्घटना, चोट, बेहोशी, जलने एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान करने के व्यावहारिक तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी सत्र में ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर सतर्कता, मजबूत पासवर्ड, डिजिटल सुरक्षा एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में स्वयंसेवकों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी मुकेश ने पवन का धन्यवाद किया और इन बातों को अपने जीवन में अमल करने के लिए स्वयं सेवकों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सतपाल, पूनम, युवराज, अनिल , राजेश, सुनील उपस्थित रहे।