फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बिरोहड़ में दस दिनों से पेयजल न आने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चरखी दादरी-सासरौली मार्ग पर लगाया जाम

गांव बिरोहड़ में पिछले दस दिनों से सुंदराण, रामशरण, कल्याणी तीनों पानो में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं का आक्रोश वीरवार को फुट पड़ा। नियमित जल सप्लाई नियमित नहीं होने से नाराज महिलाओं ने चरखीदादरी-सासरौली सड़क पर लगभग आधे घंटे तक चक्का जाम कर दिया। महिलाओं ने सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी की, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं का कहना था कि गांव में पिछले कई दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महिलाओं ने आरोप लगाया महीने में मुश्किल से एक सप्ताह ही पानी की सप्लाई हो पाती है। जो पानी मिलता भी है, उसका समय तय नहीं रहता और नलों में पर्याप्त प्रेशर भी नहीं होता। जाम की सूचना पाकर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार तहसीलदार मातनहेल, एसडीओ कीर्ति प्रकाश, हरीश कनिष्ठ अभियंता व पुलिस प्रशासन की तरफ से एसीपी अनिल कुमार, साल्हावास थाना प्रभारी सुंदरपाल, मातनहेल चौकी इंचार्ज मुकेश पहुंचे, लेकिन वह नही माने। बाद में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया कि जब तक नहरी पानी की सप्लाई नहीं होती, तब तक टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा दोनों जलघरों के बीच तीन किलोमीटर लंबी लाइन का काम दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। दो जून तक ब्रांच नहर में पानी आ जाएगा। उसके बाद सप्लाई सुचारु हो जाएगी। उसके बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए राजी हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें