फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में ग्रामीणों ने किया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य का भव्य सम्मान

राजकीय महाविद्यालय दुजाना के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार का ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। यह सम्मान उनके द्वारा महाविद्यालय में शैक्षणिक कक्षाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं आधारभूत संरचना के विकास हेतु किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए किया गययांम। महाविद्यालय की ओर आने वाले मार्ग से लेकर महाविद्यालय परिसर तक ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ो के साथ प्राचार्य का स्वागत किया एवं पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिनंदन किया। पूर्व सरपंच जसबीर अहलावत, वेद प्रकाश नंबरदार, सत्यवीर अहलावत, नरेंद्र वत्स, पूर्व सरपंच राम कुंवार, संदीप अहलावत एडवोकेट, मनोज अहलावत एडवोकेट, सर्वेश सैनी, प्रवीण कुमार ब्लॉक समिति सदस्य, रावत सिंह ने कहा कि प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं, कक्षाओं की व्यवस्था तथा बुनियादी ढांचे में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा हैं। प्राचार्य ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे महाविद्यालय परिवार का है। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के स्तर को और ऊँचा उठाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें