बादली। मुनीमपुर गांव में कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत के बाद गांव में पंचायत शुरू हो गई है। हादसे के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुएं में गिरे बच्चों को बचाने के लिए चार लोग कुएं में उतरे थे, लेकिन समय पर प्रशासनिक मदद नहीं मिलने के कारण चारों की मौत हो गई। पंचायत में जिला उपायुक्त, अतिरिक्त जिला उपायुक्त, बादली विधायक कुलदीप वत्स, जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ करीब 24 गांवों के लोग भी पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि झज्जर नागरिक अस्पताल में रखे गए चारों मृतकों के शवों को फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक पंचायत में आगे की रणनीति पर चर्चा जारी रहेगी। फिलहाल पंचायत में अभी तक कोई फैसला नहीं हो चुका है। झज्जर में शव रखे गए हैं।