फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में भागलपुरी में गंदे पानी की सप्लाई होने से ग्रामीण परेशान

करीब ढाई हजार की आबादी वाले गांव भागलपुरी में पिछले करीब 3 माह से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर गांव के सरपंच व ग्रामीणों की तरफ से संबधित विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा चुके है, लेकिन गांव में गंदे पानी की समस्या का कोई समाधान नही हुआ है और अब गुस्साएं ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द ही गांव में पानी की समस्या का समाधान नही होता है तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर गंदे पानी की समस्या के बारे में अवगत करया जाएगा। ग्रामीणों को पीने का पानी दूर-दराज खेतों से या फिर मोल खरीदकर पीना पड़ रहा है। बता दे कि गांव में गंदे पानी की सप्लाई की मुख्य वजह है कि कुछ माह पहले सड़क के साथ नाला बनाने का काम किया गया था और उसमें लगे पानी के कनेक्शन टूट गए और अब सप्लाई होती है तो घरों में गंदा पानी जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें