श्रम कानून के विरोध में बुधवार को ट्रेड यूनियन के वहां पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगठन के सदस्य लघु सचिवालय के पार्क में एकत्रित हुए और यहां पर विरोध किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और श्रम कानून वापस लेने की मांग की। इसके बाद सभी लघु सचिवालय के सामने झज्जर-गुरुग्राम रोड पर एकत्रित हुए और श्रम कानून की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया।