फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने कुलदेव मंदिर में माथा टेककर प्रसाद किया ग्रहण

बेरी में हर साल की भांति दादा कुलदेव मंदिर में हवन-यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बेरी क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों लोगों ने कुलदेव मंदिर में माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी मोनू भारद्वाज ने मंत्रोच्चराण के साथ हवन यज्ञ संपन्न करवाया। भंडारे में साधुओं व कन्याओं को भोजन करवाया गया। साधुओं व कन्याओं को प्रसाद ग्रहण करवाकर भक्तों के लिए भंडारा खोल दिया जाएगा। सेवक नवीन कुमार ने बताया कि कुलदेव मंदिर में हर वर्ष भंडारे व हवन यज्ञ का आयोजन करवाया जाता है। यहां आसपास के गांवों के लोग आते हैं। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू पहलवान, काले, पार्षद हिमांशु, अजय, मनिंद्र, मोहित, जितेंद्र, दीपक, विनेश, दीपक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें