फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर के बेरी में पहले दिन चुनाव लड़ने वालों ने लिए नामांकन पत्र

नवीन दलाल Updated Tue, 11 Feb 2025 01:18 PM IST

नगर पालिका के चुनावों को लेकर आज से लघु सचिवालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन चुनाव लड़ने वालों ने केवल नामांकन पत्र लिए। अभी कर किसी ने नामांकन जमा नहीं करवाया हैं। नामांकन फार्म लेने वालों की सुबह से भीड़ लगी रही। नगर पालिका के 14 वार्डों की चौधर का फैसला 2 मार्च को होगा। नगर पालिका के 14 वार्डों में करीब 13701 मतदाता अपने मन पसंदीदा प्रत्याशी चुनेंगे। इस बार चेयरमैन पद के लिए भी सीधा चुनाव होगा। नामांकन प्रकिया को लेकर प्रशासन ने नामांकन प्रकिया 17 फरवरी तक चलेगी, जिसका समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा। वहीं, नामांकन भरने से प्रत्याशियों की सरकारी कार्यालयों में भीड़ उमड़ रही है। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रत्याशी पहले ही अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। प्रत्याशी नामांकन से पहले नगर पालिका में हाउस टैक्स, पुलिस चौकी में वेरिफिकेशन करवाने, बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के दफ्तरों में नो ड्यूज प्रकिया लिए काफी प्रत्याशी काफी भाग दौड़ कर रहे हैं। वहीं प्रत्याशी नामांकन भरने से पहले ज्योतिषों से नामांकन भरने का मुहुर्त निकलवा रहे हैं। 11 से 17 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन भर सकता है। 18 फरवरी को नामांकन पत्र के पत्रों की छंटनी की जाएगी। 19 फरवरी को नाम वापिस लिए जा सकते है। 19 फरवरी को 3 बजे के बाद ही चुनाव चिन्ह बांट दिए जाएंगे। 2 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें