फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में नगर परिषद की टीम ने शहर से हटवाया अतिक्रमण

नवीन दलाल Updated Mon, 10 Feb 2025 07:41 PM IST

नगर परिषद की टीम ने सोमवार को शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाने का काम किया। जिन दुकानदारों ने बाहर सामान रखा हुआ था, उसे जब्त कर दिया गया। नगर परिषद की टीम को आता देखकर दुकानदार खुद अपने बाहर पडे़ सामान को अंदर रखते हुए नजर आए। वहीं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर सामान बेचने वालों का सामान नालों पर रखवा दिया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि सामान बाहर पड़ा मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। नगर परिषद की टीम ने अभियान की शुरुआत आंबेडकर चौक से की। यहां से बीकानेर चौक, पुराना तहसील रोड, मेडिकल रोड, छिकारा चौक, पुराना बस अड्डे से आंबेडकर चौक तक अतिक्रमण हटवाने का काम किया गया। टीम को जहां भी दुकानों के बाहर सामान पड़ा मिला, उसे जब्त कर ट्रैक्टर-ट्राली में डाल दिया गया। टीम को आता देखकर कई दुकानदारों ने बाहर पडे़ सामान को अंदर रख लिया। टीम ने कई दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। कई दुकानदारों ने सामान जब्त नहीं करने की अपील की, लेकिन टीम नहीं मानी। सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल मलिक ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों को चाहिए कि वह अपना सामान बाहर नहीं रखें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें