फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: नागरिक अस्पताल की ओपीडी टाइमिंग में गुरुवार से होगा बदलाव, सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी

नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) के समय में बदलाव किया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 16 अप्रैल 2026 से नई ओपीडी टाइमिंग सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में अस्पताल परिसर में नोटिस चस्पा कर आमजन को सूचित किया गया है, ताकि मरीज तय समय के अनुसार अपनी जांच और उपचार के लिए पहुंच सकें। प्रशासन का कहना है कि समय में यह बदलाव मौसम और मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर किया गया है, जिससे व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित की जा सकें। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे नई समय-सारिणी का पालन करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें