रोहतक रोड पर नए बस अड्डा के पास देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर 60 हजार रुपये और आभूषण चोरी कर लिए। देर रात करीब ढाई बजे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शहर के नया बस अड्डा के पास बने एक मकान में देर रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर में देर रात सभी सदस्य सो रहे थे। उसी दौरान चोर घर के अंदर आ गए। इस दौरान चोरों ने नगदी और आभूषण चोरी कर लिए और वहां से भाग गए। चोरी की यह घटना सुरेश के घर में हुई है। सुरेश की पत्नी कमला ने बताया कि चोरी हुए 60 हजार रुपये सरकार की स्कीम के अनुसार मकान बनाने के लिए किस्त के आए हुए थे, जो घर में संदूक में रखे हुए थे। देर रात करीब ढाई बजे ऊपर छत पर सो रहा छोटा बेटा पानी पीने के लिए उठा था तो उसने देखा कि सीढ़ियों पर एक शख्स हाथ में पत्थर लिए बैठा है।