फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बेरी में एक सप्ताह में दूसरी चोरी, वारदात से लोगों में रोष

शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले पाना छाज्याण में एक सप्ताह के अंदर दूसरी चोरी की घटना होने पर स्थानीय लोगों में राेष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त नहीं करती है, जिससे क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ रही है। बीती रात को चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर घर से नकदी व जेवरात चुरा लिए। चोरी की घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर को ताला लगाकर दूसरे मकान में सोने के लिए चले गए थे। जब सुबह आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। चोरी होने की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम व शहर पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुुंची और फिंगर एक्सपर्ट टीम काे सूचना दी गई। फिंगर एक्सपर्ट की टीम आने के बाद ही परिवार के सदस्य सामान चेक करेंगे। उसके बाद पता चल पाएगा कि चोर कितना कैश व जेवरात लेकर गए हैं। वहीं, स्थानीय निवासी जयवीर का कहना है कि बेरी शहर पुलिस की गश्त न होने के कारण पिछले एक सप्ताह में पाना छाज्याण चोरी की घटना की दूसरी वारदात है, लेकिन पुलिस की तरफ से कहा जाता है कि रात के समय गश्त की जाती है, लेकिन यह गश्त सिर्फ कागाजों में होती है, लेकिन धरातल पर शहर में कोई गश्त नहीं होती है। बेरी शहर चौकी प्रभाारी सतबीर का कहना है कि पाना छाज्याण में मकान का ताला तोड़कर चोरी होने की घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तरफ से लिखित में शिकायत मिलने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें