फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में हुआ अंडर-21 व सीनियर हरियाणा कराटे टीम का चयन

अंडर-21 और सीनियर वर्ग की हरियाणा कराटे टीम का चयन बुधवार को बहादुरगढ़ स्थित इंडियन फाइटर्स क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चयन प्रतियोगिता में हरियाणा के 14 जिलो के खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। चयनित खिलाड़ी अब दिल्ली में 27-28 फरवरी व 1 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रजनीश चौधरी ने बताया कि यह चयन प्रतियोगिता पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई गई, जिसमें खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और फाइटिंग स्किल्स को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। चयन प्रक्रिया के दौरान रेफरी की भूमिका में सुमित छिल्लर, राजू किडवाल, ईशान, बलराम, सरजीत व चमन लाल ने अहम योगदान दिया। वहीं हरियाणा टीम के कोच विकेश तंवर और मैनेजर जगदीश ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरत शर्मा अध्यक्ष कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन , सरोज राठी चेयरपर्सन नगर परिषद बहादुरगढ़, प्रधान ओमबीर छिकारा , सुनील जून, चंद्रपाल कादयान विकेश तंवर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें