फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में एसडीएम ने किया तहसील व अंत्योदय सरल केंद्र का निरीक्षण, पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया का लिया जायजा

एसडीएम रेणुका नांदल ने मंगलवार को बेरी लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय व अंत्योदय सरल केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया के सभी चरणों को बारीकी से परखा और अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली नागरिकों के लिए सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसडीएम ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली से अब रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को लंबी कागजी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। डिजिटल माध्यम से रजिस्ट्री होने से दस्तावेजों की सुरक्षा, ट्रैकिंग और रिकॉर्ड प्रबंधन अधिक सुगम हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है कि हर विभाग में ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जाए ताकि नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सरल सेवाएं प्राप्त हों। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने तहसीलदार सुदेश मेहरा को निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री या अन्य राजस्व कार्यों के लिए आने वाले लोगों को उचित मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को यह भी कहा कि कार्यालय में स्वच्छता, अनुशासन और नागरिक सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें