डोडा में वाहन खाई में गिरने से बलिदानी हुए गुजादोध निवासी मोहित का शव झज्जर शहर पहुंच गया। जैसे ही शव पहुंचा तो पूरा एरिया भारत माता की जय, मोहित अमर रहे के नारों से गूंज उठा। हर किसी की आंख नम थी। काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। शव को सेना की गाड़ी में लाया गया। यहां से शव को गांव लें जाया जा रहा हैं।