फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बादली के गांव रामगढ़ ढाणी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया बेटी बचाने के लिए जागरूकता अभियान

गांव रामगढ़ ढाणी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत गांव रामगढ़ ढाणी में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए स्वास्थ्य केंद्र दादरी तोए के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की अध्यक्षता में हुआ जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजबाला ने बताया कि आज के समय मे बेटियां बेटों से कम नही है बेटियां भी बेटो की तरह परिवार का नाम रोशन करती है। इसलिए हमें बेटियो को भी बेटो के समान मानकर पढ़ाना चहिय और आगे बढ़ाना चाहिए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि हमे कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए गांव में जागरूकता कार्यक्रम करना चाहिए तथा यदि कोई ऐसी घटना का पता लगे तो चुपचाप स्वास्थ्य विभाग को सूचना देनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें