फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: महाआरती और समष्टि भंडारे से हुआ वार्षिक उत्सव का समापन

मंदिर बाबा कांशी गिरी में जारी 79वें वार्षिक उत्सव का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन बाबा कांशी गिरी की महाआरती हुई और समष्टि भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा की महाआरती में दिल्ली के उद्योगपति दीपक खट्टर एवं एसीपी वेद प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रविवार को हुए कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक योगेश रंजन की मंडली ने किया। रंजन ने भजन डंडा बाबे दा पर उपस्थित सभी श्रद्धालु जमकर थिरके। समापन अवसर पर पहुंचे आश्रम हरिमंदिर अमरधाम के अधिष्ठाता स्वामी उमानंद ने भी अपनी संगीतमय शैली में बाबा कांशी गिरी के प्राचीन डंडे की महिमा का बखान किया। स्वामी उमानंद ने कहा कि आजादी के बाद से चली आ रही परंपरा का निर्वहन कर समाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोए रखने के लिए कार्यक्रम की आयोजक कमेटी बधाई की पात्र है। इस अवसर पर स्वामी उमानंद ने दिल्ली, करनाल, सोनीपत, बहादुरगढ़, पानीपत में स्थित बाबा कांशी गिरी मंदिरों के सदस्यों को भी सम्मानित किया। मंदिर प्रधान नरेंद्र मदान ने बताया कि इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में ही आगामी श्राद्ध पक्ष में मंदिर प्रांगण में राम कथा का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें