फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सोमवार को नवरात्रि का पहला दिन, सजा मां भीमेश्वरी का दरबार

सोमवार से पहला नवरात्र है, जिसे लेकर मां भीमेश्वरी देवी मंदिर को फूलों से सजाया गया है। हर नवरात्र यहां मेला लगता है, जिसके लिए मंदिर परिसर में चहल-पहल जारी है। इस बार दिल्ली और कलकत्ता के कारीगरों से मां की सच्चे गोटे की पोशाक तैयार करवाई गई है। हर रोज अलग-अलग पोशाक और खास श्रृंगार मां होगा। साथ ही दिल्ली के कारीगर प्रतिदिन फूलों से मुख्य मंदिर को सजाएंगे। मां के दरबार को फूलों से सजवाया गया। मां के भक्त मां भीमेश्वरी देवी मंदिर से जोत हर छठे महीने नवरात्र में लेकर जाते है। मुख्य मेला 28 से 30 सितंबर को होगा। श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए बस स्टैंड, शिव चौक, भागलपुरी चौक, दुजाना चौक, देवीजी के अंदर वाले मंदिर तक रास्तों को साफ-सुथरा किया जा रहा है, जिससे माता के दर्शनार्थ आने वाले भक्तों को धर्म नगरी बेरी सुंदर नजर आएगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग सड़क मार्गों पर पैचवर्क कार्य को पूरा कर रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई शेड के नीचे पंखे, लाईट आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें