फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के सिविल अस्पताल में शुरू हुई स्वापन रसोई, फिलहाल चाय से शुरुआत

सिविल अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए स्वापन रसोई की शुरुआत शुक्रवार से कर दी गई। फिलहाल यह रसोई चाय की प्याली से शुरू की गई है। आगामी दिनों में यहां पर खाना बनना भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सामग्री भी मिलेगी। फिलहाल शुक्रवार से यहां पर चाय बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसकी कमान सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को दी गई है। इस रसोई का नाम स्वापन रसोई रखा गया है। यहां बता दे कि गत 25 सितंबर को सरकारी अस्पताल में स्वापन रसोई का उद्घाटन खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने किया था। इस रसोई को पुरानी लैब में बनाया गया था। इसका मकसद सिविल अस्पताल में आने वाले लोगों को खाना उपलब्ध करवाना था। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की तरफ से करना था जबकि इसका नवीनीकरण अस्पताल प्रशासन ने करना था, लेकिन लगभग एक माह बाद भी इसकी शुरुआत नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि आर्थिक कारणों के चलते अब तक रसोई शुरू नहीं हो पा रही थी, लेकिन शुक्रवार को चाय से इसकी शुरुआत कर दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें