फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: छात्रों ने शहर में निकाला शांति मार्च

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी जयंती के पर शांति मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च का आयोजन महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके द्वारा प्रतिपादित शांति एवं अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। मार्च के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल रहे जबकि विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव विशाल ने हरी झंडी दिखाकर की। यह मार्च जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर सेंटर से सिलानी गेट, यादव धर्मशाला और पुरानी तहसील रोड से होते हुए महर्षि दयानंद स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर विशाल ने कहा कि महात्मा गांधी हम सब के प्ररेणास्रोत रहे हैं। हम सबको उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए। आज इस शांति मार्च को निकालने का उद्देश्य भी यही है कि लोगों में शांति व सद्भावना की भावना बनी रहे। इस अवसर पर लेबर इंस्पेक्टर रोशन लाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से सोमबीर, आकाश, पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर, शिवधन, प्रकाश धनखड़ जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें