फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का कमाल, कराटे में स्वर्ण रजत और कबड्डी में तीसरा स्थान किया हासिल

राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। 17 से 19 फरवरी तक महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में छात्रा कुमुद ने स्वर्ण पदक और सुहानी ने रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इंटर कॉलेज सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम मनीषा, स्नेहा यादव, सोनम रानी, माधुरी पाल, कनिका, हिमांशी और आकांक्षा ने शानदार खेल दिखाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मनीषा और सोनम रानी का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैंप के लिए हुआ, जो कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। प्राचार्या डॉ. अल्का गुलाटी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। स्पोर्ट्स इंचार्ज श्री रामेन्द्र हुड्डा ने बताया कि नियमित अभ्यास और महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से यह सफलता संभव हुई। समारोह में विजेता छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें