फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: राजकीय सम्मान के साथ डीएससी के जवान का अंतिम संस्कार, हार्ट अटैक से हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 05:58 PM IST

गांव शेरिया में वीरवार को भारतीय सेना की यूनिट डीएससी के जवान नायक प्रवीन कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और जिनको उपचार के लिए नजदीकी सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकाें ने ऑक्सीजन की कमी होने के कारण फैफडों में पानी बता दिया गया था और उपचार के दौरान हार्टअटैक आने से मौत हो गई। जवान नायक प्रवीन कुमार के भतीजे सचिन ने बताया कि उनके चाचा 2010 में आर्मी से सेवानिवृत हुए थे। उसके बाद वर्ष 2013 में भारतीय सेना की एक यूनिट डीएससी में नायक भर्ती हुए थे और सात दिसंबर को छुट्टी से वापस श्रीनगर ड्यूटी पर गए थे। जब वह 15 दिसंबर की रात को श्रीनगर में ड्यूटी पर थे तो अचानक ऑक्सीजन की कमी होने के कारण तबीयत खराब हो गई। उपचार के नजदीकी सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उसके बाद 17 दिसंबर को उपचार के दाैरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वीरवार को उनका पार्थिव शरीर उनके गांव शेरिया में पहुंचा। वहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नायक प्रवीन कुमार अपने पीछे पत्नी व एक बेटा और बेटी छोड़ गए है। 25 वर्ष लड़का विशाल दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है और लड़की शबनम रोहतक में बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं। विभाग की तरफ से पुष्प चक्र अर्पित कर नायक प्रवीन कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। परिजनों से मुलाकात कर सेना से आए अधिकारियों ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से बेरी नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, बीडीपीओ राजाराम, बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें