झज्जर शहर में सुबह से ही स्मॉग छाया हुआ है। इस कारण लोगों को आंखों में जलन की शिकायतें हो रही है। झज्जर का एक्यूआई 273 दर्ज किया गया। सुबह से ही शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। स्मॉग की चादर ने सूर्य को भी ढके रखा। वहीं, चिकित्सको ने भी लोगों को बचाव की सलाह दी है।