लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर बेरी में उपमंडल स्तरीय"रन फॉर यूनिटी" मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। खेल स्टेडियम से हर्बल पार्क तक दौड़ में विद्यार्थियों, युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया व एकता और अखंडता का संदेश दिया। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान से स्वतंत्र भारत के राजनीतिक एकीकरण में और भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित करने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों से अवगत करवाना है। स्वतंत्र भारत को अखण्ड बनाने का श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है।