राजस्थान से हरियाणा में भेड़ बकरियों को चराने आए चरवाहों की भेड़ और बकरियां चोरी हो गई। भेड़ बकरियां के चोरी होने के बाद सभी चरवाहे पुलिस थाना पहुंचे और पुलिस कार्रवाई की मांग की। पुलिस की ओर से राजस्थानी लोगों को बताया गया है उनकी 15 भेड़ बकरियों को बरामद कर लिया गया है लेकिन अभी भी कुल 30 से 35 भेड़ बकरियां कम है। चरवाहों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने की बात कही है।