फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

बेरी एसडीएम रेणुका नांदल ने सोमवार को आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि ये शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर की शिकायतों के प्रति सरकार बेहद गंभीर है व शिविर में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल,जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेन्द्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के जेई प्रवीण कुमार अहलावत उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें