जिले के 22 गांवों के सरपंचों ने ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी के नाम जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल को ज्ञापन सौंपा। सर्व सम्मति से अपने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपील की है कि गांव कोरियावास जिला महेंद्रगढ़ में स्थित मेडिकल कालेज का नामकरण अमर शहीद राजा राव तुलाराम के नाम पर किया जाए।