फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 9 से 11 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बहादुरगढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की थी, लेकिन सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किए जाने के बाद हड़ताल को 9, 10 और 11 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। इसके अलावा सरकार और सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में पत्र जारी करने की मांग भी की जा रही है। बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने हड़ताल की अध्यक्षता की, जबकि सचिव अमित ने मंच संचालन किया। इस दौरान राज्य संगठनकर्ता राजपाल, जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें