फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू प्रदर्शन कर सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों को जल्द लागू करने की उठाई मांग

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारी सुबह इंदिरा पार्क में एकत्रित हुए, जहां से रेलवे रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1 मई से 14 मई 2026 तक चली हड़ताल के दौरान 22 मांगों में से 17 मांगों पर सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच सहमति बन चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा संबंधित पत्र जारी करने में देरी की जा रही है। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। रैली के बाद कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को ज्ञापन सौंपकर मांगों को जल्द लागू कराने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सहमति के अनुसार आदेश जारी नहीं किए गए तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें