फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सफाई कर्मियों ने रखी भूख हड़ताल

नवीन दलाल Updated Fri, 16 May 2025 11:32 AM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के 11 सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे। सोनिया, सुनीता, उषा, सुरेश, सुषमा, राज, हरिओम, महेश, सुरेंद्र, विजय, संदीप आदि कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, 27000 न्यूनतम वेतन लागू करना, मानी गई मांगों के पत्र जारी करना, गुरुग्राम के हटाए हुए 3480 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेना, सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लख रुपए देना, ड्यूटी पर मृत्यु होने पर कर्मचारियों को 20 लाख रुपए देना और उसके परिवार को सरकारी नौकरी देना, 5000 जोखिम भत्ता लागू करना शामिल हैं। अगर समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं किया तो हरियाणा प्रदेश के सभी कर्मचारी एक बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें