फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तिलक व फूलों से मनाई गई सुरक्षित होली

नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के मार्गदर्शन में मंगलवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरों एवं आमजन को सुरक्षित होली मनाने का संदेश देने के उद्देश्य से तिलक एवं फूलों के साथ होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने अस्पताल में आने वाले किशोरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को तिलक लगाकर एवं फूलों से स्वागत कर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि किशोर भारी एवं केमिकलयुक्त रंगों से दूर रहें ताकि त्वचा रोग, एलर्जी एवं आंखों से संबंधित समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का त्योहार है, जिसे सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ मनाया जाना चाहिए। बधाई देने के लिए फूलों एवं तिलक का प्रयोग एक बेहतर और स्वास्थ्यकर विकल्प है। इस मौके पर नागरिक अस्पताल झज्जर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गुरजीत सिद्धू ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किशोरों को सकारात्मक संदेश देते हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें