पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की पदयात्रा शुक्रवार को मातनहेल गांव पहुंची। यात्रा में ओरव केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह शामिल हुए। मातनहेल पहुंचने पर दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। यहां उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया। पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि यात्रा को सभी का सहयोग मिल रहा है, इसलिए यात्रा लगातार आगे बढ़ रही हैं। अब तक 83 हल्के कवर किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा में जल्द ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। फिलहाल चुनाव में व्यस्त है। यात्रा के अंतिम पड़ाव में वह शामिल होंगे।